नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का आधिकारिक ऐलान हो चुका है। बतौर डिफेंडिंग चैंपियन उतर रही भारतीय टीम इस बार बड़े बदलावों के साथ मैदान में दिखेगी। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा करते हुए कुछ ऐसे कड़े फैसले लिए हैं, जिसने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है।

शुभमन गिल बाहर: उप-कप्तानी से सीधे टीम से विदाई
सबसे चौंकाने वाला फैसला स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को लेकर रहा। जो खिलाड़ी कल तक टीम का उप-कप्तान था, वह आज वर्ल्ड कप स्क्वाड का हिस्सा भी नहीं है। अजीत अगरकर ने साफ किया कि गिल के बल्ले से रनों का सूखा और टी20 फॉर्मेट में उनकी धीमी स्ट्राइक रेट उनके बाहर होने की मुख्य वजह बनी।
कप्तान सूर्या ने खोला राज – क्यों गिली गाज?
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गिल को बाहर करने के पीछे की रणनीति समझाई। सूर्या ने कहा:
“शुभमन एक क्लास खिलाड़ी हैं, लेकिन हमें टीम के बैलेंस के लिए एक ऐसे ओपनर की जरूरत थी जो विकेटकीपिंग भी कर सके। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए ईशान किशन और संजू सैमसन हमारी पहली पसंद बने।”

संजू सैमसन को मिली बड़ी जिम्मेदारी
शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में संजू सैमसन ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। पिछले एक साल में 3 टी20 शतक जड़ने वाले संजू को उनके आक्रामक अंदाज का इनाम मिला है। वहीं, टीम की उप-कप्तानी अब ऑलराउंडर अक्षर पटेल को सौंपी गई है।
कैसी है भारत की 15 सदस्यीय ‘विजेता’ टीम?
- ओपनर्स: संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा।
- मिडल ऑर्डर: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह (फिनिशर), तिलक वर्मा।
- ऑलराउंडर्स: अक्षर पटेल (उप-कप्तान), हार्दिक पांड्या/वाशिंगटन सुंदर।
- स्पिन विभाग: कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती।
- पेस अटैक: जसप्रीत बुमराह (लीडर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।
न्यूजीलैंड सीरीज से भी बाहर:
गिल के लिए मुश्किलें यहीं खत्म नहीं होतीं, उन्हें वर्ल्ड कप के साथ-साथ आगामी न्यूजीलैंड सीरीज से भी ड्रॉप कर दिया गया है। चयनकर्ताओं ने साफ संदेश दे दिया है—फॉर्म है तो जगह है।
क्या आपको लगता है कि शुभमन गिल को बाहर करना सही फैसला है? अपनी राय कमेंट में बताएं!