नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण के खतरनाक स्तर और बिगड़ती हवा को देखते हुए दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब कक्षा 5वीं तक के सभी छात्रों के लिए फिजिकल क्लासेस पूरी तरह बंद कर दी गई हैं और पढ़ाई केवल ऑनलाइन माध्यम से होगी।
यह निर्णय ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के चौथे चरण (Stage-4) के लागू होने के ठीक बाद आया है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को जोखिम में नहीं डाला जा सकता।

क्या बदला है?
इससे पहले शिक्षा निदेशालय (DDE) ने स्कूलों को ‘हाइब्रिड मोड’ (ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों) का विकल्प दिया था। लेकिन प्रदूषण की गंभीरता को देखते हुए अब 5वीं तक के लिए हाइब्रिड व्यवस्था खत्म कर दी गई है और 100% ऑनलाइन क्लास का आदेश दिया गया है। यह आदेश दिल्ली सरकार, सरकारी सहायता प्राप्त और सभी निजी स्कूलों (MCD, NDMC और दिल्ली छावनी बोर्ड सहित) पर लागू होगा।